Barabanki : बाराबंकी में भाजपा ने 2027 चुनाव की तैयारियां तेज कीं, प्रदेश संगठन महामंत्री ने की तीन विधानसभाओं में बैठक

बैठकों में विधानसभावार भौगोलिक, राजनीतिक और सामाजिक समीकरण पर भी गहन चर्चा हुई। विपक्ष के भ्रामक प्रचार का मुकाबला करने और मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए गए। जनकल्याण

By INA News Desk
Jan 28, 2026 - 00:11
67 Views
Barabanki : बाराबंकी में भाजपा ने 2027 चुनाव की तैयारियां तेज कीं, प्रदेश संगठन महामंत्री ने की तीन विधानसभाओं में बैठक
Barabanki : बाराबंकी में भाजपा ने 2027 चुनाव की तैयारियां तेज कीं, प्रदेश संगठन महामंत्री ने की तीन विधानसभाओं में बैठक
Advertisement
Advertisement

बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पिछले चुनाव में हारी सीटों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने रामनगर, जैदपुर और बाराबंकी सदर विधानसभा में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों से भी चुनाव रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठकों में ड्राफ्ट मतदाता सूची की समीक्षा की गई। रामनगर की बैठक बिंदौरा के एक मैरिज लॉन में, जैदपुर की मसौली के मैरिज लॉन में और बाराबंकी सदर की भाजपा जिला कार्यालय में हुई। इनमें हारे प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष और बीएलए-वन से खास बातचीत हुई। धर्मपाल सिंह ने कहा कि चुनाव के समय की तरह सभी बूथों पर मिलकर काम करना है। ड्राफ्ट मतदाता सूची का गहराई से अध्ययन कर हर समस्या का तुरंत समाधान करें। किसी तरह की लापरवाही न हो। एसआईआर अभियान सिर्फ बीएलए-दो, बूथ अध्यक्ष या बूथ प्रवासी की जिम्मेदारी नहीं बल्कि सभी पदाधिकारियों, नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। बड़ा नेता वही है जिसे बूथ के हर मतदाता की पूरी जानकारी हो। जब तक सभी मतदाताओं के नाम सूची में न जुड़ें तब तक चैन न लें।

बैठकों में विधानसभावार भौगोलिक, राजनीतिक और सामाजिक समीकरण पर भी गहन चर्चा हुई। विपक्ष के भ्रामक प्रचार का मुकाबला करने और मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए गए। जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारकर भाजपा ने सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं जिन्हें हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा का ध्वजवाहक है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। बूथ अध्यक्ष को पार्टी की रीढ़ बताते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों से उनके साथ बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया। विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई और कमियां दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि मतदाता सूची पूरी तरह अपडेट हुई तो चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, एमएलसी और जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, अमरीश रावत, रामकुमारी मौर्य, शशांक कुसुमेश, डॉक्टर अवधेश वर्मा, शेखर हयारन और सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Also Click : राजस्थान के झुंझुनूं में गणतंत्र दिवस पर चिड़ावा गुरु हनुमान व्यायामशाला में तिरंगा उल्टा फहराया, छह घंटे तक किसी को नहीं दिखी गलती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement