Hathras : नव संवत्सर पर भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, रथ पूजन संपन्न
डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि इस बार शोभायात्रा को और भव्य तथा आकर्षक बनाया जाएगा। यात्रा में सुंदर और खूबसूरत झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। रथ को विशेष सजावट दी जाएगी औ
हाथरस में ब्राह्मण महासभा के तहत नव संवत्सर पर भगवान परशुराम की ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शोभायात्रा में शामिल होने वाले मुख्य रथ का जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद विधि-विधान से पूजन किया गया। डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि इस बार शोभायात्रा को और भव्य तथा आकर्षक बनाया जाएगा। यात्रा में सुंदर और खूबसूरत झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। रथ को विशेष सजावट दी जाएगी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र स्वरूप फौजी, उदय वीर शर्मा, हरि शंकर शर्मा, ऋषि कौशिक, बृजमोहन शर्मा, राजेंद्र चतुर्वेदी, आचार्य हरिश दीक्षित, विशाल सारस्वत, जय शर्मा, तरुण शर्मा, संजीव उपाध्याय, करण शर्मा, मयंक शर्मा, उदित शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने की। आयोजकों ने समाज के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाएं।
Also Click : Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली
What's Your Reaction?









