Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली

रविवार को देर रात गश्त के दौरान टीम ने उसे संदिग्ध हालत में देखा। युवक आरपीएफ की यूनिफॉर्म में था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के रैं

By INA News Desk
Mar 16, 2026 - 23:51
102 Views
Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली
Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली

प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने एक फर्जी दरोगा को पकड़ा। आरोपी दिव्यांशु कुमार पिछले तीन महीने से आरपीएफ की वर्दी पहनकर स्टेशन पर चेकिंग कर रहा था। वह बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को डराकर-धमकाकर पैसे वसूलता था। रविवार को देर रात गश्त के दौरान टीम ने उसे संदिग्ध हालत में देखा। युवक आरपीएफ की यूनिफॉर्म में था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के रैंगा गांव का रहने वाला है।

पूछताछ में दिव्यांशु ने बताया कि घर वाले उस पर नौकरी का दबाव बना रहे थे। उसने परिवार को आरपीएफ में दरोगा की नौकरी मिलने का झूठ बोला। बाजार से वर्दी, स्टार बैच, मोनोग्राम, नीली डोरी और लाल जूते खरीदे। पिछले तीन महीने से स्टेशन पर रहकर यात्रियों का सामान और टिकट चेक करता था तथा पैसे ऐंठता था। माघ मेले के दौरान उसने वर्दी पहनकर पत्नी, पिता और मां को संगम स्नान कराया ताकि परिवार को विश्वास हो। उसके पास से आरपीएफ की वर्दी, 650 रुपये नगद, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद हुए। रेलवे पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Also Click : Lucknow : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त का डीबीटी हस्तांतरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow