Lucknow : कुम्हरांवा और गोधना बी-पैक्स का उद्घाटन हुआ

इस मौके पर किसानों, व्यापारियों और समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की सुविधाएं हर सदस्य तक आसानी से पहुंचें, इसलिए ये बी-पैक्स शुरू

By INA News Desk
Mar 16, 2026 - 23:49
54 Views
Lucknow : कुम्हरांवा और गोधना बी-पैक्स का उद्घाटन हुआ
Lucknow : कुम्हरांवा और गोधना बी-पैक्स का उद्घाटन हुआ

लखनऊ जिला सहकारी बैंक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और सहकारिता मंत्री जेपी एस राठौर के नेतृत्व में कुम्हरांवा और गोधना बी-पैक्स का शुभारंभ किया। यह उद्घाटन बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

इस मौके पर किसानों, व्यापारियों और समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की सुविधाएं हर सदस्य तक आसानी से पहुंचें, इसलिए ये बी-पैक्स शुरू की गई हैं। संचालक मंडल का चुनाव से चयन हो चुका है। समितियों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है। कार्यालय बनाने के लिए दो लाख रुपये और खाद-बीज के व्यापार के लिए 10 लाख रुपये की लिमिट मंजूर की गई है। जमीन मिलने पर इनके भवन बनाकर आम लोगों की सेवा की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना 'सहकार से समृद्धि' के तहत गरीब, मजदूर और किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए जिला सहकारी बैंक लखनऊ प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विनय प्रताप सिंह, दिवाकर सिंह (उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक), अवधेश सिंह प्रधान, गौरव सिंह, विमलेश मिश्रा (मंडल अध्यक्ष) समेत जिला सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक वैशाली सिंह, बैंक सीईओ आवेश प्रताप मौर्य, डीजीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, सचिव और अध्यक्ष मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त का डीबीटी हस्तांतरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow