Prayagraj : आरोही संस्कृति संगम ने प्रयागराज में पांच महिला विभूतियों को सम्मानित किया
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। सम्मानित महिलाओं में कवयित्री उमा सहाय, नृत्य कला विशेषज्ञ डॉ सरोज ढींगरा, संगीतज्ञ प्रो स्वतंत्र श
प्रयागराज में आरोही संस्कृति संगम द्वारा बसंत उत्सव शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर निगम सभागार में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और विशिष्ट अतिथि महापौर गणेश केसरवानी रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। सम्मानित महिलाओं में कवयित्री उमा सहाय, नृत्य कला विशेषज्ञ डॉ सरोज ढींगरा, संगीतज्ञ प्रो स्वतंत्र शर्मा (पूर्व कुलपति राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर), शिक्षिका रागिनी सिंह और संस्कृतिकर्मी कल्पना सहाय शामिल रहीं। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने संगम के संरक्षक न्यायमूर्ति सुधीर नारायण को भी पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष बीना मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी, महामंत्री प्रियंका चौहान और मीडिया प्रभारी रवीन्द्र कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया।
गायिका रागिनी चंद्रा, संदीपमा वर्मा और सीता केसरवानी ने देवी गीत और होली गीत गाए। प्रियंका चौहान ने चैती गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि रीता बहुगुणा जोशी ने संस्था की सराहना की। कार्यक्रम में कवि शंभूनाथ श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त का डीबीटी हस्तांतरण
What's Your Reaction?









