Sitapur : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त मिली

सीतापुर जिला मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने योजना के तहत चयनित 15 लाभार्थियों को स्वीकृत आवास के प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने लाभार्थियों को बधाई दी औ

Mar 16, 2026 - 23:47
 0  2
Sitapur : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त मिली
Sitapur : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त मिली

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत उत्तर प्रदेश के 90 हजार पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए पहली किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में यह राशि ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया गया।

सीतापुर जिला मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने योजना के तहत चयनित 15 लाभार्थियों को स्वीकृत आवास के प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने लाभार्थियों को बधाई दी और कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर मिले, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें। योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद मिल रही है। डीबीटी से सीधे खाते में पैसे आने से योजना में पारदर्शिता बनी है और लाभ समय पर पहुंच रहा है।

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से कहा कि वे मिली राशि का इस्तेमाल तय मानकों के अनुसार घर बनाने में करें और काम समय पर पूरा कराएं। अधिकारियों को निर्माण की नियमित जांच और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त का डीबीटी हस्तांतरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow