Raebareli : परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू, पहले दिन मौखिक परीक्षा और भोजन के लिए शिक्षकों ने की मेहनत

मौखिक परीक्षा में बच्चे सवालों के जवाब देते हुए कुछ ने पहाड़ा सुनाया तो कुछ ने कविता सुनाकर काम चलाया। लिखित परीक्षा में बच्चों ने कहा कि पेपर आसान था और पढ़ाया गया

Mar 16, 2026 - 23:45
45 Views
Raebareli : परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू, पहले दिन मौखिक परीक्षा और भोजन के लिए शिक्षकों ने की मेहनत
प्रतीकात्मक चित्र

रायबरेली जिले के 2301 परिषदीय स्कूलों में करीब दो लाख बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। गैस की कमी के कारण ज्यादातर स्कूलों में शिक्षकों ने लकड़ी का जुगाड़ करके बच्चों को दोपहर का भोजन कराया। पहले दिन कक्षा 1 से 5 तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा 6 से 8 तक पहली पाली में गृह शिल्प और कृषि विज्ञान की लिखित परीक्षा ली गई।

मौखिक परीक्षा में बच्चे सवालों के जवाब देते हुए कुछ ने पहाड़ा सुनाया तो कुछ ने कविता सुनाकर काम चलाया। लिखित परीक्षा में बच्चों ने कहा कि पेपर आसान था और पढ़ाया गया पाठ्यक्रम से ही सवाल आए थे। सभी प्रश्न आसानी से हल कर दिए। कक्षा 1 से 5 के बच्चों से शिक्षकों ने विषय से जुड़े सवाल पूछकर मूल्यांकन किया।

बीएसए राहुल सिंह ने बताया कि सभी परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं।

Also Click : Lucknow : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त का डीबीटी हस्तांतरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow