Hathras : हाथरस एलाइट ने गुरु गौरव कप 2026 का खिताब जीता, फाइनल में अलीगढ़ स्कॉलर्स को हराया

प्रतियोगिता में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिलों की टीमें शामिल हुईं। फाइनल में अलीगढ़ स्कॉलर्स के कप्तान डॉ. ललित तलान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। उनकी टीम ने 20 ओ

Mar 16, 2026 - 23:43
 0  3
Hathras : हाथरस एलाइट ने गुरु गौरव कप 2026 का खिताब जीता, फाइनल में अलीगढ़ स्कॉलर्स को हराया
ट्रॉफी के साथ विजयी टीम

अलीगढ़ मंडल के माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बीच गुरु गौरव कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सासनी के के.एल. जैन इंटर कॉलेज मैदान पर खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में हाथरस एलाइट ने अलीगढ़ स्कॉलर्स को अंतिम ओवर में हराकर ट्रॉफी जीती।

प्रतियोगिता में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिलों की टीमें शामिल हुईं। फाइनल में अलीगढ़ स्कॉलर्स के कप्तान डॉ. ललित तलान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। उनकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 148 रन बनाए। डॉ. ललित तलान ने 44 रन और सतीश सोलंकी ने 35 रन की उपयोगी पारी खेली। हाथरस की ओर से विकास तिवारी, विकास और कुबेर सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए।

149 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हाथरस एलाइट ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की। कप्तान मानवेंद्र सिंह ने टीम को मजबूती से संभाला। मैन ऑफ द मैच विकास तिवारी, बेस्ट बल्लेबाज आशीष चौधरी, बेस्ट गेंदबाज विकास और बेस्ट फील्डर अंबुज जैन चुने गए। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी आशीष चौधरी को मिला। कार्यक्रम में कई शिक्षा अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त का डीबीटी हस्तांतरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow