Hathras : जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में बेकार पड़े भवनों का मूल्यांकन लोक निर्माण विभाग से कराकर जरूरत के अनुसार उन्हें गिराने की कार्रवाई हो और मलबे की

By INA News Desk
Mar 16, 2026 - 23:42
45 Views
Hathras : जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश
समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी अतुल वत्स

हाथरस में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अतुल वत्स ने की। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों की व्यवस्था और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाना, नियमित टीकाकरण और जन्म-मृत्यु पंजीकरण जैसी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में बेकार पड़े भवनों का मूल्यांकन लोक निर्माण विभाग से कराकर जरूरत के अनुसार उन्हें गिराने की कार्रवाई हो और मलबे की नीलामी कराई जाए। अस्पताल परिसरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर प्लांट लगाने की योजना तैयार करने को कहा। निजी अस्पतालों में बिना सर्जन और एनेस्थेटिस्ट के ऑपरेशन की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि जन स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त का डीबीटी हस्तांतरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow