Hathras : सासनी सीएचसी में आयरन सुक्रोज सप्ताह का शुभारंभ, गर्भवती महिलाओं को फल और कढ़ाई वितरित

हाथरस के सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयरन सुक्रोज सप्ताह शुरू किया गया। सदर विधायक अंजुला माहौर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन

Mar 16, 2026 - 23:40
 0  4
Hathras : सासनी सीएचसी में आयरन सुक्रोज सप्ताह का शुभारंभ, गर्भवती महिलाओं को फल और कढ़ाई वितरित
फीता काटकर सुक्रोज सप्ताह का शुभारम्भ करती सदर विधायक अंजुला माहौर

हाथरस के सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयरन सुक्रोज सप्ताह शुरू किया गया। सदर विधायक अंजुला माहौर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस सप्ताह का मकसद गर्भवती महिलाओं में खून की कमी दूर करने के लिए जागरूकता फैलाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है।

इस मौके पर विधायक अंजुला माहौर और जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने 10 गर्भवती महिलाओं को फल की टोकरी और लोहे की कढ़ाई दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर खास ध्यान देना बहुत जरूरी है, जिससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।

कार्यक्रम में एसीएमओ (आरसीएच) डॉ. राजीव गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी और उन्हें जरूरी इलाज के साथ पोषण की जानकारी दी जाएगी।

Also Click : Lucknow : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त का डीबीटी हस्तांतरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow