Hathras : हाथरस जंक्शन में मिट्टी का अवैध खनन जारी, शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खेतों और खाली जमीन से मिट्टी निकालकर उसे दूसरे जगहों पर ले जाया जाता है। इससे सड़कों और खेतों को काफी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क

By INA News Desk
Mar 16, 2026 - 23:39
49 Views
Hathras : हाथरस जंक्शन में मिट्टी का अवैध खनन जारी, शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं
अवैध खनन करते हुए

हाथरस जिले के जंक्शन क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन लगातार चल रहा है। देर रात होते ही खनन करने वाले सक्रिय हो जाते हैं। सासनी तहसील के ठाकुर नगला खेरिया से लेकर हाथरस जंक्शन तक बड़े स्तर पर मिट्टी निकाली जा रही है। स्थानीय लोग आरोप लगाते हैं कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा।

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खेतों और खाली जमीन से मिट्टी निकालकर उसे दूसरे जगहों पर ले जाया जाता है। इससे सड़कों और खेतों को काफी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन खनन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन ने अवैध खनन रोकने के आदेश दिए हैं, फिर भी ऐसे लोग बेफिक्र होकर काम कर रहे हैं। इससे प्रशासन की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि अवैध खनन तुरंत रोका जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या करता है?

Also Click : Lucknow : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त का डीबीटी हस्तांतरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow