Hathras : जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस का 48वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न, विजय कुमार वार्ष्णेय बने अध्यक्ष

कार्यक्रम की शुरुआत गिरिराज महाराज के पूजन-अर्चन से हुई। समारोह की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष विजय कुमार वार्ष्णेय ने की। यूनिट डायरेक्टर सोनल अग्रवाल ने 2026 के सत्र में शा

By INA News Desk
Mar 16, 2026 - 23:38
34 Views
Hathras : जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस का 48वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न, विजय कुमार वार्ष्णेय बने अध्यक्ष
मंचासीन अतिथि

हाथरस में राधेश्याम सेवासदन में जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस का दो दिवसीय 48वां अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहे। केंद्रीय कमेटी सदस्य मुकेश अग्रवाल, राजेश बजाज, बृजमोहन शर्मा, स्पेशल कमेटी सदस्य अशोक अग्रवाल, फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल, फेडरेशन उपाध्यक्ष गुंजन दीक्षित, प्रोजेक्ट ऑफिसर विजय कृष्ण अग्रवाल, फेडरेशन ऑफिसर मदनमोहन वार्ष्णेय और यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत गिरिराज महाराज के पूजन-अर्चन से हुई। समारोह की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष विजय कुमार वार्ष्णेय ने की। यूनिट डायरेक्टर सोनल अग्रवाल ने 2026 के सत्र में शामिल हुए 10 नए सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई। फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल ने उन्हें किट और पिन दिए। मुख्य अतिथि एसपी चतुर्वेदी ने फाउंडेशन के इतिहास, कार्यक्रमों और उद्देश्यों पर बात की। उन्होंने कहा कि जायंट्स फाउंडेशन समाज सेवा में देश भर में अपनी अलग पहचान रखता है और सदस्य वंचित लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रहे हैं। नए अध्यक्ष विजय कुमार वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि मिले विश्वास और जिम्मेदारी को सदस्यों के सहयोग से पूरा करेंगे।

कार्यक्रम में प्रशासनिक निदेशक ललतेश गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, नवल किशोर वार्ष्णेय, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, सुधीर जैन, अरुण कुलश्रेष्ठ, पंकज गुप्ता, अजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजकुमार वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, संजय वार्ष्णेय, श्यामसुंदर अग्रवाल, कमलेश जैन, कमल शर्मा, संजीव उपाध्याय, बिजेंद्र मोहन दीक्षित, रोबिन लोहिया समेत कई लोग शामिल हुए। अशोक कुमार अग्रवाल और राजकुमार दीक्षित ने संयुक्त रूप से संचालन किया।

Also Click : Lucknow : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त का डीबीटी हस्तांतरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow