Kushinagar : कुशीनगर में पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान गरीब बेटियों की शादी की जिम्मेदारी उठाएगा

संस्थान अध्यक्ष दीपनारायण अग्रवाल और प्रबंधक पप्पू पाण्डेय ने कहा कि संस्था का संकल्प है कि किसी गरीब पिता को बेटी की शादी के लिए जमीन गिरवी रखनी न पड़े और न घर बे

Jan 25, 2026 - 23:13
14 Views
Kushinagar : कुशीनगर में पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान गरीब बेटियों की शादी की जिम्मेदारी उठाएगा
Kushinagar : कुशीनगर में पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान गरीब बेटियों की शादी की जिम्मेदारी उठाएगा

कुशीनगर जिले में निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान ने अच्छी पहल की है। संस्थान ने विशेष सत्यापन अभियान चलाया जिसमें चयनित पात्र परिवारों के घर-घर जाकर उनकी स्थिति जांची गई। सत्यापन पूरा होने के बाद परिवारों को हल्दी, अक्षत और सुपारी देकर विवाह समारोह में बुलाया गया।

संस्थान अध्यक्ष दीपनारायण अग्रवाल और प्रबंधक पप्पू पाण्डेय ने कहा कि संस्था का संकल्प है कि किसी गरीब पिता को बेटी की शादी के लिए जमीन गिरवी रखनी न पड़े और न घर बेचना पड़े। शादी के नाम पर कर्ज में फंसने वाले परिवारों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि संस्था का मकसद सिर्फ विवाह कराना नहीं है बल्कि दहेज मुक्त, नशा मुक्त और संस्कारों से भरपूर समाज बनाना है। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार गोंड, ग्राम प्रधान रामविजय यादव समेत कई समाजसेवी और ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Also Click : डिजिटल माध्यम से योगी सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को आम जन तक पहुंचा रहा यूपीकॉन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow