Hathras News: हाथरस में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस का छापा, 12 लाख की आतिशबाजी बरामद; दो गिरफ्तार

सासनी पुलिस ने अवैध रूप से आतिशबाजी के भंडारण के मामले में कार्रवाई करते हुए 12 लाख रुपये कीमत के पटाखे

By INA News Desk
Oct 16, 2026 - 10:12
5 Views
Hathras News: हाथरस में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस का छापा, 12 लाख की आतिशबाजी बरामद; दो गिरफ्तार
कार्यवाही करती पुलिस टीम 

हाथरस। सासनी पुलिस ने अवैध रूप से आतिशबाजी के भंडारण के मामले में कार्रवाई करते हुए 12 लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राधिका होटल के बराबर स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 232 कार्टून और तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को सूचना मिलने पर गोदाम की तलाशी और वीडियोग्राफी कराई गई। जांच में आतिशबाजी भंडारण के लिए प्रस्तुत अनुज्ञप्ति में दर्ज स्थान और गोदाम का स्थान अलग मिला। मौके पर अग्निशमन उपकरण भी उपलब्ध नहीं थे। भंडारण की मात्रा भी निर्धारित क्षमता से अधिक होने की आशंका जताई गई।पुलिस ने गोदाम से जुड़े अर्जुन सिंह निवासी ग्राम रुहल और रोहित शर्मा निवासी ग्राम द्वारिकापुर, थाना सासनी को गिरफ्तार किया है। थाना सासनी में मुकदमा अपराध संख्या 404/2026 के तहत धारा 5/9बी(1)(बी), विस्फोटक अधिनियम 1884 में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी के नेतृत्व में की गई।

Also Read- जमुई छेड़छाड़ कांड पर मंत्री श्रवण कुमार की दो टूक: 'घटना दुखद, लेकिन यह छिटपुट मामला; दोषियों को किसी हाल में नहीं बख्शेंगे'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement