Hathras News: सिकंदराराऊ में भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना तीसरे दिन भी जारी, न्यायालयों का बहिष्कार

सिकंदराराऊ तहसील के न्यायालयों और कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में दी बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं

By INA News Desk
Oct 16, 2026 - 10:20
5 Views
Hathras News: सिकंदराराऊ में भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना तीसरे दिन भी जारी, न्यायालयों का बहिष्कार
धरना देते अधिवक्ता 

हाथरस। सिकंदराराऊ तहसील के न्यायालयों और कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में दी बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन और न्यायालयों का बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालयों में कामकाज प्रभावित होने से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।धरने के दौरान आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने कंप्यूटर फीडिंग समय पर कराने, परवाने समय से पहुंचाने और तहसील कार्यालयों में कार्यरत प्राइवेट कर्मियों को हटाने की मांग उठाई।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीके चौहान 'शोला' ने कहा कि कंप्यूटर फीडिंग में देरी और परवाने समय पर नहीं पहुंचने से अधिवक्ताओं के साथ आम जनता को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्राइवेट कर्मियों को हटाने की मांग करते हुए इसे शासनादेश के अनुरूप सुनिश्चित करने पर जोर दिया।सचिव राजेश बघेल ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। धरने की अध्यक्षता डीके चौहान 'शोला' ने की और संचालन ओमप्रकाश गौतम ने किया। इस दौरान केएम कुलश्रेष्ठ, अवनेश कुमार शर्मा, वीरेश पुंडीर, देवेंद्र दीक्षित, ब्रजेश यादव, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Also Read- Vrindavan Gurukul Tragedy: वृंदावन में पानी की टंकी की सफाई के दौरान निजी गुरुकुल के 4 छात्रों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement