Pratapgarh : प्रतापगढ़ में भाजपा ने जिला पदाधिकारियों की नई टीम बनाई

शिव विलास वैश्य को कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह को कार्यालय मंत्री और मुरली धर को कार्यालय सह मंत्री की जिम्मेदारी मिली। मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल और सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई।

By INA News Desk
Mar 22, 2026 - 23:39
24 Views
Pratapgarh : प्रतापगढ़ में भाजपा ने जिला पदाधिकारियों की नई टीम बनाई
प्रतीकात्मक चित्र

प्रतापगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सिफारिश पर जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया। राजेश सिंह को फिर से महामंत्री बनाया गया जबकि राजेश मिश्र राजन और अजय वर्मा को नई जिम्मेदारी दी गई। सरोज त्रिपाठी, पवन गौतम, अशोक श्रीवास्तव, अशोक सरोज, अजय सिंह, रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र और राम आसरे पाल को जिला उपाध्यक्ष तथा विनोद शर्मा, राम चरित्र वर्मा, प्रतिभा केशरवानी, पूनम इंसान, अनिल मौर्य, जितेंद्र विक्रम सिंह, मुदित सिंह और सूर्या प्रकाश पटेल को जिला मंत्री बनाया गया।

शिव विलास वैश्य को कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह को कार्यालय मंत्री और मुरली धर को कार्यालय सह मंत्री की जिम्मेदारी मिली। मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल और सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई। आशीष खंडेलवाल को सह मीडिया प्रभारी, पंकज सिंह को आईटी संयोजक, आशीष त्रिपाठी को सोशल मीडिया संयोजक तथा विशाल सिंह और मंजीत सरोज को सह संयोजक सोशल मीडिया बनाया गया। जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि नई टीम में अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं को भी जगह दी गई है। पार्टी पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी और जीत हासिल करेगी।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow