Siddharthnagar : सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया

उन्होंने पंच परिवर्तन के जरिए सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यबोध से भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प दोहराया। हिंदू समाज से जाति पात और ऊंच नीच का भेदभाव छोड़कर एकजुट हो

Mar 22, 2026 - 23:42
25 Views
Siddharthnagar : सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया
Siddharthnagar : सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया

सिद्धार्थनगर के नौगढ़ नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया। यह उत्सव भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप जलाया और ध्वज प्रणाम किया। डॉक्टर हेडगेवार के चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सृष्टि के आरंभ का प्रतीक है। यह केवल तिथि बदलने का दिन नहीं बल्कि प्रकृति संस्कृति और नवसृजन का जीवंत संदेश है। नई पीढ़ी को भारतीय नव वर्ष का महत्व नहीं पता इसलिए विदेशी नव वर्ष को अधिक धूमधाम से मनाती है।

हमारे व्रत त्योहार विवाह गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य हिंदू पंचांग के अनुसार होते हैं इसलिए पंचांग की समझ जरूरी है। डॉक्टर हेडगेवार का जन्म इसी दिन हुआ था और बचपन से ही उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना थी। अंग्रेजी शासन और हिंदू समाज की स्थिति देखकर उन्होंने चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया और 1925 में संघ की स्थापना की। संघ ने व्यक्ति निर्माण से समाज परिवर्तन का रास्ता दिखाया है। आज विश्व में संघर्ष और अस्थिरता है ऐसे में भारत और सनातन संस्कृति की अवधारणा वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः पर विश्व की आशा टिकी है।

उन्होंने पंच परिवर्तन के जरिए सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यबोध से भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प दोहराया। हिंदू समाज से जाति पात और ऊंच नीच का भेदभाव छोड़कर एकजुट होने का आह्वान किया। नगर कार्यवाह अभय ने अतिथि परिचय कराया और सह जिला कार्यवाह मनोज ने एकल गीत गाया। इस मौके पर नगर संघ चालक रणजीत जिला प्रचारक विशाल नगर प्रचारक अरुणेश प्रचार प्रमुख रूपेश सिंह डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य मुरलीधर फतेबहादुर सिंह सतीश रस्तोगी नंदलाल रस्तोगी विकास पांडेय माहेश्वर पांडेय सत्यव्रत राजेश त्रिपाठी वशिष्ठ आर्चिष्मान एसपी अग्रवाल अमन योगेश सुरेश रैना आदि मौजूद रहे।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow