Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर में सरयू नदी पर 21 हजार 551 दीपों से महाआरती, अलौकिक छटा बिखरी

टांडा नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घरों से सजी आरती लेकर पहुंचे। गोधूलि बेला में स्वस्तिवाचन के साथ प्रज्वलित महाआरती के दीपों से नयनाभिराम दृश्य बन गया। शंखनाद

Mar 20, 2026 - 22:19
 0  1
Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर में सरयू नदी पर 21 हजार 551 दीपों से महाआरती, अलौकिक छटा बिखरी
नाव पर बने मंच से सरयू का दुग्धाभिषेक करते दिनेश नारायण सिंह व अन्य

अंबेडकरनगर। नव संवत्सर विक्रमी संवत 2083 का स्वागत जनपद में उत्साह से किया गया। नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के आयोजन में पवित्र सरयू नदी पर 21 हजार 551 दीपों से महाआरती हुई। साथ ही दुग्धाभिषेक और पूजन संपन्न हुआ। नदी में नाव पर बने मंच पर ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश मिश्रा ने यजमान दंपतियों अंशुल अग्रवाल, सरदार त्रिलोक सिंह और दिनेश नारायण सिंह को संकल्प कराकर विधिवत पूजन कराया। वैदिक मंत्रों और मंगलाचरण से वातावरण गूंज उठा।

टांडा नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घरों से सजी आरती लेकर पहुंचे। गोधूलि बेला में स्वस्तिवाचन के साथ प्रज्वलित महाआरती के दीपों से नयनाभिराम दृश्य बन गया। शंखनाद, घंटे और घड़ियाल की ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं ने महाआरती और दीपदान किया। सरयू की जलधारा में झिलमिलाते दीप ऐसे लग रहे थे जैसे पूरी सृष्टि नव संवत्सर का स्वागत कर रही हो। कार्यक्रम स्थल को फूलों, पताकाओं और बल्बों से सजाया गया। मां दुर्गा और ओम ध्वज लहरा रहे थे। गंगा समग्र, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और समिति के शुभकामना पट्ट लगे थे।

व्यवस्था में आनंद कुमार अग्रवाल, बजरंगी लाल सोनी, राकेश कुमार अग्रवाल, अनिल सिंह, अनिरुद्ध अग्रवाल, दीपक केडिया, आकाश शाह, दिनेश कश्यप, राजेश कुमार साहू, संतोष कुमार अग्रवाल, राकेश कनौजिया, मनोज सोनी, अखिल कपूर, सुनील सोनी, पप्पू यादव, प्रतिभा सिंह, वैशाली सिंह, हर्षिता, अनुष्का सिंह, जयप्रकाश यादव, काशीनाथ मिश्रा और सत्येंद्र आर्य सक्रिय रहे। समिति महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने नदियों की शुद्धता, पवित्रता और अविरलता बनाए रखने का संकल्प लिया। अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया।

Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow