Greater Noida: चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 नववर्ष का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। 

चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 नव वर्ष के पावन अवसर पर श्री ऋषि वशिष्ठ शाखा द्वारा एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण

By INA News Desk
Mar 19, 2026 - 16:02
242 Views
Greater Noida: चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 नववर्ष का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। 
चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 नववर्ष का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। 

ग्रेटरनोएडा। चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 नव वर्ष के पावन अवसर पर श्री ऋषि वशिष्ठ शाखा द्वारा एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ऋषि वशिष्ठ आश्रम में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान शाखा की ओर से खेलकूद, व्यायाम, योग एवं प्रार्थना जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नववर्ष के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही और पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता, ऊर्जा और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर सदन शर्मा, रामगोपाल उपाध्याय, जे.के. शर्मा, आर.के. चौहान, अमित चौहान, पवन, करम सिंह, सतीश शर्मा, वी.के. शर्मा, चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई। साथ ही संपूर्ण संघ परिवार के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उनके सहयोग, स्नेह और सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन भव्य, सफल और यादगार बन सका। माँ दुर्गा से प्रार्थना की गई कि वह सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगलमयता प्रदान करें।

Also Read- महाशिवरात्रि : शिव-पार्वती विवाह नहीं, ज्योतिर्लिंग प्राकट्य और आध्यात्मिक जागरण के साथ विवाह से ज्यादा अनंत ज्योतिर्लिंग और योग साधना की पावन रात्रि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow