Sambhal: चैत्र नवरात्रि का आगाज़: चामुंडा मंदिर में उमड़ी आस्था, अखंड ज्योत से रोशन माहौल। 

नवसंवत 2083 के साथ चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होते ही सम्भल शहर पूरी तरह भक्ति और आस्था में रंग गया। गुरुवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ

Mar 19, 2026 - 15:32
30 Views
Sambhal: चैत्र नवरात्रि का आगाज़: चामुंडा मंदिर में उमड़ी आस्था, अखंड ज्योत से रोशन माहौल। 
चैत्र नवरात्रि का आगाज़: चामुंडा मंदिर में उमड़ी आस्था, अखंड ज्योत से रोशन माहौल। 

उवैस दानिश, सम्भल 

नवसंवत 2083 के साथ चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होते ही सम्भल शहर पूरी तरह भक्ति और आस्था में रंग गया। गुरुवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री चामुंडा मंदिर में पहले नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां के दरबार को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, वहीं मंदिर परिसर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला देवी दरबार से लाई गई दिव्य ज्योत के दर्शन किए और कई भक्त इस अखंड ज्योत को अपने घरों तक ले गए, जहां पूरे नौ दिनों तक पूजा-अर्चना की जाएगी।

सम्भल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित चामुंडा देवी मंदिर के अलावा थाना बहजोई क्षेत्र के मां भगवती, काली मंदिर, संतोषी माता मंदिर और बड़े मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और मंगला आरती का सिलसिला चलता रहा। आरती के बाद मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जहां भक्तों ने मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा कर व्रत रखा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिरों के बाहर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आगामी नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के साथ पूरा शहर भक्ति में डूबा रहेगा, जिससे धार्मिक माहौल और भी उल्लासपूर्ण बना हुआ है।

Also Read- Sambhal: तरावीह में कुरान मुकम्मल, इमाम साहब को स्कूटी और हज़ारो का सम्मान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow