Lucknow: चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनायें।
उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पावन पर्व चैत्र नवरात्रि एवं भारतीय हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर समस्त देश एवं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पावन पर्व चैत्र नवरात्रि एवं भारतीय हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पावन पर्व आदिशक्ति माँ जगदम्बा की उपासना, श्रद्धा और आत्मशक्ति के जागरण का प्रतीक है। चैत्र नवरात्रि हमें सकारात्मक ऊर्जा, संयम, साधना और नवचेतना का संदेश देता है, वहीं हिन्दू नववर्ष भारतीय संस्कृति, परंपरा और नवआरंभ का प्रतीक है।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि माँ दुर्गा की आराधना से जीवन में साहस, शक्ति और आत्मविश्वास का संचार होता है। यह पर्व हमें समाज में सद्भाव, सेवा और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि माँ जगदम्बा की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में उन्नति, खुशहाली और कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस पावन अवसर पर सभी लोग आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं स्वच्छता का संकल्प लेते हुए उत्सव को श्रद्धा, सादगी और उल्लास के साथ मनाएं।
Also Read- राज्यसभा चुनाव में आज मतदान: बिहार, ओडिशा और हरियाणा में NDA और विपक्ष के बीच कड़ी टक्कर।
What's Your Reaction?









