Sambhal: तरावीह में कुरान मुकम्मल, इमाम साहब को स्कूटी और हज़ारो का सम्मान। 

रमजान के मुकद्दस महीने में कोटला सरायतरीन स्थित बिलाल मस्जिद में 29वीं शब को तरावीह के दौरान कुरान-ए-करीम मुकम्मल होने

By INA News Desk
Mar 19, 2026 - 10:04
143 Views
Sambhal: तरावीह में कुरान मुकम्मल, इमाम साहब को स्कूटी और हज़ारो का सम्मान। 
तरावीह में कुरान मुकम्मल, इमाम साहब को स्कूटी और हज़ारो का सम्मान। 

उवैस दानिश, सम्भल 

रमजान के मुकद्दस महीने में कोटला सरायतरीन स्थित बिलाल मस्जिद में 29वीं शब को तरावीह के दौरान कुरान-ए-करीम मुकम्मल होने पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मस्जिद के इमाम हाफिज मौहम्मद वसी को मोहल्ले के लोगों और युवाओं की तरफ से स्कूटी और 45 हजार रुपए का हदीया देकर सम्मानित किया गया।

इमाम हाफिज मौहम्मद वसी ने बताया कि वह पिछले करीब ढाई साल से मस्जिद में इमामत की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल्लाह के फजल से 29 दिनों में कुरान-ए-करीम मुकम्मल करने की तौफीक मिली। उन्होंने सभी मुसलमानों से अपील की कि वे खुद भी कुरान से जुड़ें और अपने बच्चों को भी इसकी तालीम दें, ताकि समाज में नेक और दीनी माहौल कायम हो सके। कार्यक्रम के दौरान मौजूद मस्जिद के मुतवल्ली डॉ. मौहम्मद मकसूद ने बताया कि यह सम्मान सिर्फ एक तोहफा नहीं, बल्कि इमाम साहब के प्रति मौहल्ले के लोगों का प्यार और जज्बा है। उन्होंने बताया कि इमाम साहब अब तक पैदल ही मस्जिद आते-जाते थे, ऐसे में स्कूटी उनके लिए सहूलियत का जरिया बनेगी। डॉ. मकसूद ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हर समाज को अपने इमाम और उलेमा की कद्र करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से न सिर्फ इमाम का हौसला बढ़ता है, बल्कि समाज में एक अच्छा संदेश भी जाता है। कार्यक्रम के अंत में देश और दुनिया में अमन-ओ-अमान की दुआ की गई।

Also Read- Lucknow : मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश, त्योहारों पर शांति सर्वोपरि, माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow