Sambhal: ईदुल अज़हा पर AIMIM ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कहा- कुर्बानी में न हो रुकावट, अमन-चैन रहे कायम।

सम्भल में ईदुल अज़हा के त्योहार को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर

May 27, 2026 - 18:08
 0  13
Sambhal: ईदुल अज़हा पर AIMIM ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कहा- कुर्बानी में न हो रुकावट, अमन-चैन रहे कायम।
ईदुल अज़हा पर AIMIM ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कहा- कुर्बानी में न हो रुकावट, अमन-चैन रहे कायम।

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में ईदुल अज़हा के त्योहार को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बिजली, पानी, सफाई और कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है। AIMIM के प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शकील अहमद अशरफी और जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की।

शकील अहमद अशरफी ने कहा कि सम्भल शरीफ सूफी संतों और बुजुर्गों की धरती है, इसलिए यहां गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे का माहौल बना रहना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ईदुल अज़हा के दौरान कुर्बानी में किसी तरह की कोई रुकावट न हो और सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जाए। उन्होंने पशुओं के अवशेष उठाने के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी और वाहन लगाने की भी मांग की। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अक्सर कुर्बानी का गोश्त ले जाते समय मुस्लिम समुदाय के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान न किया जाए ताकि त्योहार अमन और शांति के साथ मनाया जा सके। वहीं AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी की ओर से ज्ञापन देकर प्रशासन से बिजली, पानी, सफाई और मजबूत कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएगा।

Also Read- हरदोई में गौ संरक्षण की अनूठी पहल, 200 गौशालाओं में लगाए जाएंगे तिरपाल और फव्वारे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।