Hardoi: शातिर भैंसा चोर गिरफ्तारः आरोपी से तमंचा, कारतूस और ₹5250 नकद बरामद। 

थाना पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों से भैंसा चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गंगा एक्सप्रेसवे

May 27, 2026 - 17:59
28 Views
Hardoi: शातिर भैंसा चोर गिरफ्तारः आरोपी से तमंचा, कारतूस और ₹5250 नकद बरामद। 
शातिर भैंसा चोर गिरफ्तारः आरोपी से तमंचा, कारतूस और ₹5250 नकद बरामद। 

हरपालपुर। थाना पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों से भैंसा चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर नीलम नदी के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का भैंसा, एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस और भैंस बेचने से मिले ₹5250 नकद बरामद किए हैं।

पहला मामला बहादुर नगर मजरा दसौली गांव निवासी पूजा देवी पत्नी अजय कुमार से संबंधित है। उन्होंने 15 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के आदेश पर अनिल कुमार, राम शंकर और राहुल उर्फ रावेंद्र के खिलाफ भैंसा चोरी की आशंका में मुकदमा दर्ज कराया था।दूसरा मामला निकारी गांव निवासी द्वारिका पुत्र रामबाबू का है। उन्होंने 24 मई 2026 को अपनी एक भैंसा चोरी होने का आरोप लगाते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।दोनों मामलों की जांच के दौरान कैखाई थाना हरपालपुर निवासी बालिस्टर का नाम सामने आया। उसे बुधवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर नीलम नदी के पास से गिरफ्तार किया गया।प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बुधवार को बताया कि आरोपी बालिस्टर पर 2011 में दुष्कर्म और हत्या का भी मुकदमा दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Also Read- Hardoi: व्यापारी शहीद दिवस पर स्व. श्याम बिहारी मिश्रा को दी श्रद्धांजलि, व्यापारियों ने एकता और हितों की रक्षा का लिया संकल्प।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow