Hardoi: व्यापारी शहीद दिवस पर स्व. श्याम बिहारी मिश्रा को दी श्रद्धांजलि, व्यापारियों ने एकता और हितों की रक्षा का लिया संकल्प। 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, हरदोई द्वारा आज 'व्यापारी शहीद दिवस' श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम

May 26, 2026 - 19:02
26 Views
Hardoi: व्यापारी शहीद दिवस पर स्व. श्याम बिहारी मिश्रा को दी श्रद्धांजलि, व्यापारियों ने एकता और हितों की रक्षा का लिया संकल्प। 
व्यापारी शहीद दिवस पर स्व. श्याम बिहारी मिश्रा को दी श्रद्धांजलि, व्यापारियों ने एकता और हितों की रक्षा का लिया संकल्प। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, हरदोई द्वारा आज 'व्यापारी शहीद दिवस' श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सत्य शिखर सर्राफ प्रतिष्ठान पर किया गया।  व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. मिश्रा जी को व्यापारी हितों के लिए किए गए उनके संघर्ष और योगदान के लिए याद किया गया। इस अवसर पर मंचासीन पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ है और देश की अर्थव्यवस्था में उसका महत्वपूर्ण योगदान है। वक्ताओं ने व्यापारी एकता पर जोर देते हुए कहा कि शहीद व्यापारियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित, संगठन मंत्री अजय टंडन, नगर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, भरत पांडेय, अपूर्व महेश्वरी, गिरीश गुप्ता, सुशील गुप्ता 'फुकहा', शुभम जैन, रोहित बंसल, शिवेंद्र सिंह, आशीष प्रजापति, दिनेश गुप्ता, विमल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के अंत में सभी व्यापारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Also Read- चीन के उत्तरी शांक्सी प्रांत में हुआ पिछले 16 वर्षों का सबसे भीषण कोयला खदान हादसा, गैस विस्फोट और जहरीली गैस की चपेट में आने से 90 से अधिक मजदूरों की दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow