माधौगंज में उद्योग व्यापार मंडल ने खोला नया कार्यालय, युवा पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का लिया संकल्प
माधौगंज (हरदोई)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के माधौगंज नगर कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में स्थापित नए हैंडपंप का भी फीता काटकर लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने नगर के पदाधिकारियों के साथ बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने किया।
उनके साथ आईटी सेल के जिला महामंत्री अपूर्व माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष सुयश गुप्ता तथा क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने माल्यार्पण कर संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन की युवा इकाई का भी गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठनात्मक दायित्व दिए गए। जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कहा कि युवा इकाई व्यापारियों की समस्याओं को शीघ्रता से जिला स्तर तक पहुंचाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।
युवा इकाई में शिवम सिंह तोमर को नगर अध्यक्ष, अभय गुप्ता एवं शिवम ओमर को उपाध्यक्ष, वसीम अहमद को वरिष्ठ महामंत्री, अर्जुन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, आदर्श सोनी, यतीश गुप्ता एवं राजा वसु गुप्ता को संगठन मंत्री, हर्ष गुप्ता, सूर्यांश गुप्ता, अजीत गुप्ता एवं निखिल वर्मा को नगर मंत्री तथा विनोद सिंह, ऋषभ ओमर, विकास सिंह एवं प्रखर सिंह को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Also Click : Deoband : बिजली संकट- दो दिनों से अंधेरे में डूबा बेरुन कोटला मोहल्ला, आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी
What's Your Reaction?




