हरदोई में उद्योग व्यापार मंडल के महिला प्रकोष्ठ का गठन, निरमा देवी बनीं चेयरपर्सन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, हरदोई ने व्यापार जगत में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें संगठित करने के

Jul 18, 2026 - 19:41
29 Views
हरदोई में उद्योग व्यापार मंडल के महिला प्रकोष्ठ का गठन, निरमा देवी बनीं चेयरपर्सन
हरदोई में उद्योग व्यापार मंडल के महिला प्रकोष्ठ का गठन, निरमा देवी बनीं चेयरपर्सन

हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, हरदोई ने व्यापार जगत में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें संगठित करने के उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ का गठन किया है। महिला प्रकोष्ठ की कमान निरमा देवी को चेयरपर्सन के रूप में सौंपी गई है। यह गठन जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित के मार्गदर्शन में किया गया।

महिला प्रकोष्ठ का उद्देश्य जिले की महिला दुकानदारों, ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं, बुटीक संचालकों एवं गृह उद्योग से जुड़ी महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। संगठन का मानना है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से व्यापार जगत को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:

  • चेयरपर्सन: निरमा देवी
  • जिला अध्यक्ष: ममता सिंह
  • जिला उपाध्यक्ष: किरण सिंघल
  • जिला महामंत्री: काजल गुप्ता
  • जिला कोषाध्यक्ष: रविंद्र कौर
  • नगर अध्यक्ष: पदम सिंह
  • नगर मंत्री: पूजा वर्मा
  • नगर महामंत्री: रुबी गुप्ता, रोली गुप्ता
  • सलाहकार: कल्पना वर्मा
  • संरक्षिका: बिंदु सिंह चौहान
  • कार्यकारिणी सदस्य: अन्य सक्रिय महिला व्यापारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरपर्सन निरमा देवी ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ हरदोई की प्रत्येक महिला उद्यमी की आवाज बनेगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ के गठन से व्यापार मंडल को नई मजबूती मिलेगी। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन में नई सोच और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिला व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन आईटी मंच के जिला महामंत्री अपूर्व महेश्वरी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन, राजेंद्र द्विवेदी, जिला महामंत्री भारत पांडे, आईटी मंच नगर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष अवनीश त्रिवेदी, तहसील अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष सुमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow