अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी... सम्भल में वही होगा जो हरिहर मंदिर का आदेश होगा - सीएम योगी का बड़ा संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सम्भल के बहजोई में ₹570 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और
उवैस दानिश, सम्भल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सम्भल के बहजोई में ₹570 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए विकास के साथ-साथ विरासत, कानून व्यवस्था और इतिहास को लेकर बेहद आक्रामक राजनीतिक संदेश दिया। अपने लंबे संबोधन में मुख्यमंत्री ने सम्भल को भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि की पावन भूमि बताते हुए कहा कि 500 वर्ष पहले विदेशी आक्रांताओं ने हरिहर मंदिर, 68 तीर्थ और 19 कूपों को अपवित्र किया था, लेकिन अब डबल इंजन सरकार उनके पुनरुद्धार का कार्य करा रही है।
सीएम योगी ने कहा कि अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, सम्भल में वही होगा जो हरिहर मंदिर का आदेश होगा। उन्होंने दावा किया कि माफियाओं से 10 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई गई है, जिसे गरीबों, दलितों और वंचितों को देने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले दंगे, भू-माफिया और भ्रष्टाचार का राज था, जबकि आज नो दंगा, नो कर्फ्यू... अब तो सम्भल में सब चंगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून से खिलवाड़ करने वालों की जगह या जेल होगी या जहन्नुम होगी। योगी ने कहा कि सम्भल में पीएसी बटालियन, इंटीग्रेटेड जिला मुख्यालय, गंगा एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, तीर्थ विकास, कूपों का पुनर्जीवन, 100 बेड जिला अस्पताल, सड़कों के चौड़ीकरण और शिक्षा से जुड़ी कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने चंदौसी में 145 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा और 51 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा के अनावरण का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है और सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। अंत में उन्होंने सम्भल को विरासत और विकास की नई यात्रा का प्रतीक बताते हुए जनपदवासियों को सभी परियोजनाओं की बधाई दी।
What's Your Reaction?




