व्यापार मंडल में नई जिम्मेदारी: होटल व्यवसायी अखिलेश गुप्ता बने जिला मंत्री, एक माह में मंडी समिति में कमेटी गठन का दायित्व

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिले के होटल व्यवसायी अखिलेश गुप्ता को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Jul 6, 2026 - 15:58
27 Views
व्यापार मंडल में नई जिम्मेदारी: होटल व्यवसायी अखिलेश गुप्ता बने जिला मंत्री, एक माह में मंडी समिति में कमेटी गठन का दायित्व
व्यापार मंडल में नई जिम्मेदारी: होटल व्यवसायी अखिलेश गुप्ता बने जिला मंत्री, एक माह में मंडी समिति में कमेटी गठन का दायित्व

हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिले के होटल व्यवसायी अखिलेश गुप्ता को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश मंत्री नवल किशोर माहेश्वरी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, व्यापारियों एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जनपद हरदोई का जिला मंत्री मनोनीत किया गया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह नियुक्ति व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गौरव पाठक की संस्तुति पर की गई है। साथ ही अखिलेश गुप्ता को दायित्व सौंपा गया है कि वे कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्यापार मंडल की कमेटी का गठन एक माह के भीतर सुनिश्चित करें। संगठन ने उम्मीद जताई है कि अखिलेश गुप्ता अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Also Read- 'मिशन सेफ फ्यूचर' में बड़ा एक्शन, 2 अनफिट स्कूली वाहनों का चालान, स्कूल के नाम पर चल रही निजी गाड़ी सीज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow