वऱहैंनी वुक्साड में अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोने चांदी का आभूषण नगदी लेकर फरार 

ग्राम वऱहैंनी वुक्साड में घर के दरवाजे एवं ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण सहित 5000 की नगरी लेकर फरार

Jul 6, 2026 - 17:15
24 Views
वऱहैंनी वुक्साड में अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोने चांदी का आभूषण नगदी लेकर फरार 
वऱहैंनी वुक्साड में अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोने चांदी का आभूषण नगदी लेकर फरार 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर l ग्राम वऱहैंनी वुक्साड में घर के दरवाजे एवं ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण सहित 5000 की नगरी लेकर फरार हो गए l बरहैनी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई l

वऱहैंनी वुक्साड़ निवासी राम सिंह पुत्र स्वर्गीय कन्हई सिंह ने बरहैनी चौकी में तहरीऱ देकर पुलिस को बताया घटना कल रात्रि  05 जुलाई को मेरे घर में किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर का दरवाजा तोड़कर अंदर अलमारी से घर के रखे जेवरात, जिसमें सोने का गुलूबंद जिसका वजन दस ग्राम, कान के कुंडल पांच ग्राम, चांदी के कड़े सौ ग्राम, चांदी की पायल सौ ग्राम एवं अन्य सामान, चांदी के छल्ले आदि व घर में रखे पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गएl सुबह उठने के बाद घर का ताला टूटने के कारण घटना का पता चला, जांच कर चोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।

Also Read- सीआरपीएफ रेलवे सम्पत्ति दो अदद रेल लाइन की चोरी करने रंगे हाथों पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow