मानसिक गणित में उत्तराखंड की बेटी का एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

बाजपुर की प्रतिभाशाली छात्रा आरती खुल्लर ने मानसिक गणित (मेंटल मैथमेटिक्स) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एशियन बुक ऑफ

Jul 6, 2026 - 17:19
22 Views
मानसिक गणित में उत्तराखंड की बेटी का एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
मानसिक गणित में उत्तराखंड की बेटी का एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

​बाजपुर। बाजपुर की प्रतिभाशाली छात्रा आरती खुल्लर ने मानसिक गणित (मेंटल मैथमेटिक्स) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।​कक्षा 6 की छात्रा आरती खुल्लर को "यंग मेंटल मैथमेटिक्स टैलेंट" (युवा मानसिक गणित प्रतिभा) सम्मान से सम्मानित किया गया। आरती ने 30 सेकंड से भी कम समय में आगे एवं पीछे दोनों क्रमों में बहु-अंकीय गणनाएँ तेज़ी और शुद्धता के साथ कर अपनी असाधारण गणितीय क्षमता का प्रदर्शन किया।​यह उपलब्धि उनकी एकाग्रता, स्मरण शक्ति, निरंतर मेहनत एवं मानसिक गणित में उत्कृष्ट दक्षता का प्रमाण है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाण-पत्र, उपलब्धि चिन्ह और पदक प्रदान किया गया।

​आरती की इस शानदार सफलता पर उनके परिवार, शिक्षकों तथा क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि समर्पण, अभ्यास और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Jharkhand High Court News: विभागीय जांच में बरी SI को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने दिया इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन का आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow