भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का सदस्यता अभियान तेज, प्रमोद अर्कवंशी बने ग्राम अध्यक्ष, दर्जनों किसानों ने ली सदस्यता

ग्राम अंदा इब्राहिमपुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तत्वावधान में सदस्यता अभियान एवं किसान गोष्ठी

Jul 6, 2026 - 15:42
34 Views
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का सदस्यता अभियान तेज, प्रमोद अर्कवंशी बने ग्राम अध्यक्ष, दर्जनों किसानों ने ली सदस्यता
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का सदस्यता अभियान तेज, प्रमोद अर्कवंशी बने ग्राम अध्यक्ष, दर्जनों किसानों ने ली सदस्यता

Hardoi: ग्राम अंदा इब्राहिमपुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तत्वावधान में सदस्यता अभियान एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने की। गोष्ठी में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं, कृषि संकट और किसानों के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन को गांव स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से ग्राम अंदा इब्राहिमपुर निवासी प्रमोद अर्कवंशी (पुत्र जगदीश) को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर दर्जनों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

जिला अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने नवनियुक्त ग्राम अध्यक्ष प्रमोद अर्कवंशी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। बिजली, पानी, खाद, फसलों के उचित दाम और आवारा पशुओं जैसी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा तथा किसी भी किसान के साथ अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नवनियुक्त ग्राम अध्यक्ष प्रमोद अर्कवंशी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसानों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और गांव के अंतिम किसान तक संगठन की आवाज पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश गौतम, तहसील सचिव सुमित हिन्दुस्तानी, ब्लॉक सचिव कृष्ण पाल गौतम, वरिष्ठ किसान नेता रफ़न खान, युवा नेता मुकीम खान, गुफरान खान, सबील, शिवरतन मिश्रा सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

Also Read- Cyber Fraud Delhi Police Action: फर्जी IPS और CBI अफसर बनकर डराने वाले तीन साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow