मानसून की दमदार एंट्री: झमाझम बारिश से सम्भल हुआ तरबतर, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत
सम्भल जिले में आखिरकार मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। बीती रात से शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे जिले का मौसम बदल
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जिले में आखिरकार मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। बीती रात से शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे जिले का मौसम बदल दिया। सम्भल, बबराला, असमोली और बहजोई समेत कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद मौसम अचानक सुहावना हो गया है।
बारिश का सबसे बड़ा असर तापमान पर देखने को मिला। अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी लगभग 5 डिग्री गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और शाम की फिजा बेहद खुशनुमा हो गई है। लगातार बरसात के चलते किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। धान समेत खरीफ की फसलों की बुवाई के लिए यह बारिश बेहद लाभदायक मानी जा रही है। वहीं बच्चे और युवा भी बारिश का आनंद लेते नजर आए। हालांकि कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कुल मिलाकर मानसून की पहली जोरदार बारिश ने तपती धरती को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है और पूरे जिले में खुशगवार मौसम का माहौल बना दिया है।
Also Click : Hardoi : पिहानी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
What's Your Reaction?




