अनस हत्याकांड पर AIMIM का बड़ा हमला, पीड़ित परिवार से मिल बोले मुशीर खान- बाकी 10 नामजद आरोपी भी तुरंत हों गिरफ्तार

सम्भल के भवानीपुर गांव में हुए चर्चित अनस हत्याकांड को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। AIMIM नेता एवं चेयरमैन प्रतिनिधि

Jul 1, 2026 - 12:14
33 Views
अनस हत्याकांड पर AIMIM का बड़ा हमला, पीड़ित परिवार से मिल बोले मुशीर खान- बाकी 10 नामजद आरोपी भी तुरंत हों गिरफ्तार
मुशीर खान चेयरमैन, प्रतिनिधि/AIMIM नेता

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के भवानीपुर गांव में हुए चर्चित अनस हत्याकांड को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। AIMIM नेता एवं चेयरमैन प्रतिनिधि मुशीर खान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि परिवार पर जवान बेटे की मौत का बड़ा दुख टूटा है और इस मामले में सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मुशीर खान ने परिजनों के हवाले से बताया कि क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने अनस और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। आरोप है कि जमानत पर लौटने के दौरान 12 नामजद आरोपियों और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने अनस को रास्ते में रोक लिया। परिजनों का दावा है कि उसे जबरन अपने साथ ले जाकर बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। AIMIM नेता ने कहा कि पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन बाकी 10 नामजद आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने सम्भल पुलिस अधीक्षक से मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। मुशीर खान ने कहा कि पीड़ित परिवार की एकमात्र मांग न्याय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि AIMIM का पूरा संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और सभी दोषियों को सजा दिलाने की लड़ाई में उनका साथ देगा।

Also Read-  तमिलनाडु: कोयंबटूर के कब्रिस्तान में मछली विक्रेता की कब्र खोदकर सोने के गहने चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow