Sambhal : अनस हत्याकांड पर गरजे सांसद बर्क, बोले- अब योगी सरकार बताए, इंसाफ सबके लिए बराबर है या नहीं?
सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने घटना के संदर्भ में कहा कि अनस के साथ बेहद बर्बरता से मारपीट की गई थी। उसका अपहरण करने के बाद उसे मरणासन्न स्थिति में लावारिस छोड़ दिया गया था, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल के भवानीपुर गांव में युवक अनस की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने घटना को "नाकाबिले बर्दाश्त" बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बर्क ने कहा कि अनस के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, उसका कथित तौर पर अपहरण किया गया और अधमरी हालत में छोड़ दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अब खोई हुई जिंदगी वापस नहीं आ सकती, लेकिन सभी आरोपियों को हत्या के मुकदमे में जेल भेजना और कड़ी से कड़ी सजा दिलाना जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराधियों पर बुलडोजर और एनकाउंटर की नीति को लेकर पूछे गए सवाल पर बर्क ने सरकार को घेरते हुए कहा कि अब यह सरकार की परीक्षा की घड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी मुस्लिम पर आरोप लगने पर सख्त कार्रवाई होती है, तो इस मामले में भी वही कानून और वही सख्ती दिखाई जानी चाहिए। सपा सांसद ने कहा कि न्याय धर्म और जाति देखकर नहीं होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि अनस हत्याकांड के सभी दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई ऐसी वारदात करने की हिम्मत न कर सके। बर्क ने अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
What's Your Reaction?




