Saharanpur : डीआईजी अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र कार्यालय में सुनीं जनता की समस्याएं, पुलिस अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
सुनवाई के दौरान सामने आईं शिकायतों को लेकर डीआईजी अभिषेक सिंह ने संबंधित थाना और पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता से मिलने वाली हर एक शिकायत का समाधान पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और असरदार तरीके से होना चाहिए। उन्होंने इ
सहारनपुर: पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परिक्षेत्र कार्यालय में जनता की शिकायतों को सुना। इस दौरान सहारनपुर रेंज के अलग-अलग जिलों से अपनी परेशानियां लेकर पहुंचे लोगों की बातों को डीआईजी ने बेहद ध्यान और संवेदनशीलता के साथ सुना।
सुनवाई के दौरान सामने आईं शिकायतों को लेकर डीआईजी अभिषेक सिंह ने संबंधित थाना और पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता से मिलने वाली हर एक शिकायत का समाधान पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और असरदार तरीके से होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि सभी मामलों को पूरी गंभीरता के साथ समय सीमा के भीतर सुलझाया जाए ताकि लोगों का पुलिस प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो सके। इसके साथ ही उन्होंने मातहत अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायत करने वाले व्यक्ति को उसकी समस्या पर की जा रही कार्रवाई की प्रगति के बारे में भी लगातार जानकारी देते रहें।
Also Click : Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?




