Deoband : डॉक्टर पर हमले के मामले में कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, छावनी में बदला कचहरी परिसर
यह पूरा मामला देवबंद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर अनुज गोयल पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, कुछ वर्ष पहले डॉक्टर गोयल पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली उनके पैर में लगी थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने जो मुक
देवबंद: देवबंद स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में दिल्ली-एनसीआर के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना को कड़े सुरक्षा घेरे में पेशी पर लाया गया। बवाना की कोर्ट में पेशी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों की तैनाती के कारण पूरा कचहरी परिसर छावनी में बदला नजर आया। दिल्ली की हाई-सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में बंद नीरज बवाना को सुबह कड़े सुरक्षा घेरे में देवबंद कोर्ट लाकर सीधे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट रूम के भीतर और बाहर सुरक्षा इतनी सख्त थी कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को आस-पास जाने की अनुमति नहीं दी गई।
यह पूरा मामला देवबंद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर अनुज गोयल पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, कुछ वर्ष पहले डॉक्टर गोयल पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली उनके पैर में लगी थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने जो मुकदमा दर्ज किया था, उसमें जांच के दौरान गैंगस्टर नीरज बवाना को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया था। इसी मामले में नीरज बवाना के बयान दर्ज होने थे। अदालत की कार्यवाही करीब एक घंटे तक चली, जिसमें से लगभग 20 मिनट तक बवाना के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान नीरज बवाना और उसके वकील ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह ने अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा।
वकील सुरेंद्र पाल ने दलील दी कि जिस समय देवबंद में डॉक्टर पर फायरिंग की घटना हुई, उस समय उनका मुवक्किल दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही बंद था। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने असली हमलावरों का पता लगाने के बजाय नीरज बवाना को इस मामले में गलत तरीके से नामजद कर दिया। कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए बवाना ने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि उसका इस अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और बयान दर्ज करने के बाद न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख तय कर दी है। कोर्ट की कार्यवाही संपन्न होते ही पुलिस टीम नीरज बवाना को वापस दिल्ली की तिहाड़ जेल के लिए लेकर रवाना हो गई। दिल्ली के बवाना गांव का रहने वाला नीरज बवाना अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और लूटपाट जैसे संगीन अपराधों के कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Also Click : Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?




