Saharanpur : गोगामेडी परिसर में अन्य धर्म के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन

अधिकारियों के पास पहुंचे पदाधिकारियों का कहना है कि गोगामेडी हिंदू समाज की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। मौजूदा व्यवस्था के कारण यहाँ बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय और गैर-सनातनी लोग आ रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। संस्था ने मांग की है कि

By INA News Desk
Jun 12, 2026 - 23:36
36 Views
Saharanpur : गोगामेडी परिसर में अन्य धर्म के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन
Saharanpur : गोगामेडी परिसर में अन्य धर्म के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन

सहारनपुर: गोगामेडी परिसर में स्थित गोरख गंगा सरोवर को लेकर छिड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है। श्री गोगा म्हाड़ी सुधार सभा के पदाधिकारियों ने इस परिसर की धार्मिक पहचान और सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया। सभा के चौधरी अनिल प्रताप सैनी ने जानकारी दी कि गोगामेडी परिसर में बने प्राचीन सरोवर का जीर्णोद्धार पिछले साल कराया गया था, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरख गंगा सरोवर के नाम से किया था। संस्था का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों ने इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करते हुए इसका नाम कपिल फन पॉइंट रख दिया है, जिससे इस पवित्र जगह की धार्मिक पहचान को ठेस पहुंची है।

अधिकारियों के पास पहुंचे पदाधिकारियों का कहना है कि गोगामेडी हिंदू समाज की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। मौजूदा व्यवस्था के कारण यहाँ बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय और गैर-सनातनी लोग आ रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। संस्था ने मांग की है कि इस धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए अन्य धर्म के लोगों के आने पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल विकास सैनी, विनोद कश्यप और चेतन दास ने कहा कि परिसर की मौजूदा स्थिति को लेकर श्रद्धालुओं में काफी नाराजगी है। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगें पूरी नहीं कीं, तो वे परिसर के मुख्य दरवाजों पर गंगाजल और गोमूत्र के छिड़काव की व्यवस्था खुद करेंगे। इस पूरे मामले पर प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Also Click : Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement