Saharanpur : नगरायुक्त ने साइकिल पर घूमकर देखा सफाई का हाल, कूड़ा उठाने में समय का ध्यान रखने के निर्देश दिए
नगरायुक्त ने उनकी बात सुनने के बाद कहा कि कचरा उठाने में समय का विशेष ध्यान रखें क्योंकि जितना जल्दी शहर से कूड़ा उठेगा, शहर उतना ही साफ-सुथरा दिखाई देगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों को काम के दौरान अनिवार्य रूप से वर्दी पहनने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्दी से कर्मचा
सहारनपुर: नगरायुक्त ने सुबह के समय साइकिल पर घूमकर शहर की सफाई व्यवस्था और नगर निगम के गैराज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई काम में लगे कर्मचारियों और कचरा उठाने वाली गाड़ियों के चालकों को ड्यूटी के दौरान हमेशा वर्दी में रहने सहित कई जरूरी निर्देश दिए। नगरायुक्त शिपू गिरि सुबह बिना किसी सुरक्षाकर्मी और तामझाम के अकेले ही साइकिल से शहर के दौरे पर निकले और साफ-सफाई के काम को देखा। वे दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, घंटाघर और रेलवे रोड से होते हुए सीधे नगर निगम के गैराज पहुंचे, जहाँ उन्होंने शहर में कचरा उठाने के लिए जाने वाले वाहनों की जानकारी ली। गैराज में मौजूद वाहन चालकों ने बताया कि बिजली न होने की वजह से ऑनलाइन तेल की पर्ची मिलने में थोड़ी देर हो गई, जिसके कारण गाड़ियां निकलने में थोड़ा विलंब हुआ। चालकों ने बताया कि अब पर्ची मिल रही है और जल्द ही सभी गाड़ियां शहर में सफाई के लिए रवाना हो जाएंगी।
नगरायुक्त ने उनकी बात सुनने के बाद कहा कि कचरा उठाने में समय का विशेष ध्यान रखें क्योंकि जितना जल्दी शहर से कूड़ा उठेगा, शहर उतना ही साफ-सुथरा दिखाई देगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों को काम के दौरान अनिवार्य रूप से वर्दी पहनने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्दी से कर्मचारियों को समाज में एक अलग पहचान और सम्मान मिलता है। नगरायुक्त ने गैराज में ही वाहनों के पहियों में हवा भरने का इंतजाम करने का भी सुझाव दिया। इसके बाद वापस लौटते समय वे कचहरी पुल के पास बने कूड़ाघर पर रुके और वहाँ मौजूद कर्मचारियों से कचरा इकट्ठा करने और उसे उठाने की पूरी जानकारी ली। उन्होंने वहाँ तैनात सफाई कर्मचारियों को भी अपनी ड्यूटी के समय हमेशा वर्दी में रहने के कड़े निर्देश दिए।
Also Click : Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?




