Saharanpur : समाजवादी छात्र सभा ने बढ़ती महंगाई को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में छात्र नेताओं ने रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और बिजली की लगातार बढ़ रही कीमतों पर गहरी चिंता जताई। जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह नज़र ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ने से आम लोगों और मध्यम वर्ग के परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो ग

Jun 12, 2026 - 23:38
 0  0
Saharanpur : समाजवादी छात्र सभा ने बढ़ती महंगाई को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
Saharanpur : समाजवादी छात्र सभा ने बढ़ती महंगाई को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

सहारनपुर: बढ़ती महंगाई और आम जनता की समस्याओं को लेकर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह नज़र के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया।

सौंपे गए ज्ञापन में छात्र नेताओं ने रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और बिजली की लगातार बढ़ रही कीमतों पर गहरी चिंता जताई। जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह नज़र ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ने से आम लोगों और मध्यम वर्ग के परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार को तुरंत इन बढ़ती कीमतों पर रोक लगानी चाहिए और जनता को आर्थिक राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष साहिल पठान, वक्कास अली टाटाहेरी, मुबाशिर मलिक मानकमऊ, जिला सचिव एडवोकेट काजी मोहिउद्दीन, माज़ अली खान, देहात विधानसभा अध्यक्ष अली गाड़ा, नकुड़ विधानसभा अध्यक्ष फैसल गौर और मीडिया प्रभारी मोहम्मद शादाब रसूलपुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow