Saharanpur : आईआईए ने जीएसटी और एमएसएमई संवाद कार्यशाला का किया आयोजन, अधिकारियों ने सुलझाईं उद्यमियों की समस्याएं
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यवाहक चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने कहा कि आज के दौर में नियमों को अच्छी तरह समझकर ही व्यापार में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला उद्योगपतियों और प्रशासन के बीच सहयोग को मजबूत करने का एक अच्छा प्रयास है। देश के विकास अभिया
सहारनपुर: उद्यमियों की जानकारी बढ़ाने और व्यापार से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सहारनपुर चैप्टर द्वारा एक जीएसटी एवं एमएसएमई संवाद जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। दिल्ली रोड पर स्थित एक होटल में हुई इस कार्यशाला की अध्यक्षता आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने की। कार्यक्रम में जीएसटी विभाग, जिला उद्योग केंद्र और बैंकिंग क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया, जिनका संस्था के पदाधिकारियों द्वारा पौधा और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यवाहक चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने कहा कि आज के दौर में नियमों को अच्छी तरह समझकर ही व्यापार में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला उद्योगपतियों और प्रशासन के बीच सहयोग को मजबूत करने का एक अच्छा प्रयास है। देश के विकास अभियानों को सफल बनाने में छोटे और मध्यम उद्योगों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए चैप्टर सचिव कुशल शर्मा ने कहा कि स्थानीय उद्योगों की क्षमता बढ़ाने के लिए संस्था समय-समय पर ऐसे जानकारी से भरपूर कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। कार्यशाला में पहुंचे जीएसटी विभाग के संयुक्त आयुक्त अमित पाठक ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करना विभाग की प्राथमिकता है।
इसके बाद डिप्टी कमिश्नर राजीव सिंह, अखिलेश मिश्रा और परितोष मिश्रा ने उद्यमियों को जीएसटी रिटर्न, इनपुट टैक्स क्रेडिट, ई-इनवॉइसिंग, ई-वे बिल और ऑडिट से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी। इस दौरान उद्यमियों ने टैक्स वापसी की प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों और नोटिसों को लेकर कई सवाल उठाए, जिनका अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया। जिला उद्योग केंद्र की ओर से सहायक उपायुक्त उद्योग प्रमोद कुमार और अनुज लावणिया ने उत्तर प्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन नीति, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। वहीं बैंक प्रतिनिधि अभिषेक भदौरिया ने उद्योगों के लिए लोन और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। इस संवाद कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमाद मिगलानी और रामजी सुनेजा सहित लगभग 70 से अधिक प्रमुख उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
Also Click : Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?




