हरदोई में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सिलाई प्रशिक्षण शुरू, 150 दस्तकारों को मिलेगा हुनर
हरदोई के अन्नपूर्णा पैलेस में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 दिवसीय दर्जी प्रशिक्षण शुरू हुआ। 150 पारंपरिक दस्तकारों को मिला स्वरोजगार का अवसर।
हरदोई। पारंपरिक शिल्पकारों और दस्तकारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दस दिवसीय विशेष सिलाई प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई है
पिहानी मार्ग स्थित अन्नपूर्णा पैलेस में आयोजित इस कौशल विकास कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया
पहले चरण के तहत शुरू किए गए इस प्रशिक्षण शिविर में दर्जी ट्रेड से जुड़े कुल 150 पारंपरिक कारीगर भाग ले रहे हैं
यह पहल मूल रूप से प्रदेश के उन पारंपरिक दर्जी कार्य से जुड़े युवाओं और युवतियों के लिए संचालित की जा रही है
उद्घाटन के अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शासन स्तर से मिलने वाले सहयोग के बारे में बताया। इस दौरान जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के सहायक आयुक्त उद्योग राजमन और वरिष्ठ सहायक रामेंद्र कुमार सिंह सहित प्रशिक्षण प्रदाता संस्था के अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे
Also Click : Hardoi News: विकास योजनाओं की समीक्षा में डीएम अनुनय झा सख्त, खराब प्रगति पर नोटिस के निर्देश
What's Your Reaction?







