एहसानुल हक अंसारी बने कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ के हरदोई जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने कई जगह किया स्वागत

कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ के हरदोई जिलाध्यक्ष बने एहसानुल हक अंसारी का जोरदार स्वागत हुआ। कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया।

By INA News Desk
Sep 11, 2026 - 22:56
4 Views
एहसानुल हक अंसारी बने कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ के हरदोई जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने कई जगह किया स्वागत

हरदोई। दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एहसानुल हक अंसारी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा हरदोई इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दायित्व मिलने के उपरांत प्रथम बार जनपद आगमन पर विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने कांग्रेस के जिला कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधिवत पदभार संभाला और अपने समर्थकों के साथ दल की सदस्यता ग्रहण की।

जिले में पहुंचने पर मल्लावां स्थित उनके आवास पर मुश्ताक अंसारी ने उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात माधोगंज में जिलाध्यक्ष पप्पू राठौर और गुरुगुज्जा मोड़ पर दिव्यांग युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच की स्मारिका भेंट की। नगर के सिनेमा चौराहा पहुंचने पर प्रदेश सचिव भूपेंद्र पाल और कार्यकर्ता श्याम सुंदर ने माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान, प्रदेश महासचिव सुभाष पाल और जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय की उपस्थिति में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने औपचारिक रूप से पद ग्रहण किया। इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। वक्ताओं ने कहा कि नए नेतृत्व से जनपद में दिव्यांगजनों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक व प्रशासनिक स्तर पर मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi News: हरदोई में भाजपा की बैठक: प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow