Hardoi News: हरदोई में भाजपा की बैठक: प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन
जनपद के प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचकर
हरदोई। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन के समरसता अभियान, सेवा संकल्प अभियान तथा विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रभारी मंत्री ने मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर चल रही संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि चुनावी तैयारियों का आधार मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने समरसता अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं, सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों में जनसंवाद और जनभागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को सौंपी।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने जिले में संगठन की ओर से संचालित गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी प्रभारी मंत्री को दी। बैठक में पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर सुझाव भी दिए। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीके वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री विमल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सांसद जय प्रकाश, विधायक रामपाल वर्मा एवं अलका अर्कवंशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Also Click : Jal Jeevan Mission: बरेली में टंकी गिरने का प्रमुख कारण नदी का तेज कटान, निर्माण में नहीं हुई कोई लापरवाही
What's Your Reaction?







