Hardoi : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई बाबा साहब की जयंती, तहरी भोज का हुआ आयोजन

विक्रम पांडे ने कहा कि बाबा साहब का बनाया संविधान हर वर्ग को बराबर का अधिकार और सम्मान देता है। समाज में न्याय और बराबरी लाने के लिए आज उनके विचारों की बहुत जरूरत है। अनुपम दीक्षित ने बताया कि

Apr 14, 2026 - 23:27
 0  50
Hardoi : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई बाबा साहब की जयंती, तहरी भोज का हुआ आयोजन
Hardoi : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई बाबा साहब की जयंती, तहरी भोज का हुआ आयोजन

हरदोई में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने मिलकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती मनाई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे और शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने बाबा साहब की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलने और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

विक्रम पांडे ने कहा कि बाबा साहब का बनाया संविधान हर वर्ग को बराबर का अधिकार और सम्मान देता है। समाज में न्याय और बराबरी लाने के लिए आज उनके विचारों की बहुत जरूरत है। अनुपम दीक्षित ने बताया कि बाबा साहब का पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष की मिसाल है। पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह और राजीव सिंह ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहब के सपनों को पूरा करना सबकी जिम्मेदारी बताया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह ने युवाओं से देश निर्माण में आगे आने की अपील की।

श्रद्धांजलि सभा के बाद सईया पूर्वा स्थित आंबेडकर पार्क में तहरी भोज का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सभासद हरिहर बक्स, प्रवीण कुमार, हुलासीराम और रामदयाल वर्मा का खास सहयोग रहा। इस मौके पर उमा राजवंशी, भुट्टो मियां, राजेंद्र वर्मा, मुकेश कुमार, मोरध्वज, शिल्पी वर्मा, लक्ष्मी वर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Also Click : Ballia : चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर ने महिला से ......, जांच में दोषी मिला क्राइम इंस्पेक्टर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow