Ballia : चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर ने महिला से ......, जांच में दोषी मिला क्राइम इंस्पेक्टर

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत डीआईजी से मिलकर की थी और न्याय की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ रसड़ा ने इसकी जांच की, जिसमें क्राइम इंस्पेक्टर को शुरुआती जांच में दोषी पाया गया। इसी आ

Apr 14, 2026 - 22:06
 0  28
Ballia : चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर ने महिला से ......, जांच में दोषी मिला क्राइम इंस्पेक्टर
Ballia : चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर ने महिला से ......, जांच में दोषी मिला क्राइम इंस्पेक्टर

महिला से अभद्रता की मांग करने वाले क्राइम इंस्पेक्टर निलंबित

बलिया जिले के बेल्थरा रोड स्थित उभांव थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर को भारी लापरवाही और अनैतिक व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि केस में चार्जशीट लगाने के बदले में क्राइम इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष ने उसके साथ गलत काम करने की मांग की थी। इस मामले में क्राइम इंस्पेक्टर का एक ऑडियो भी काफी चर्चा में रहा, जिसमें वह महिला से अनुचित मांग करते सुनाई दे रहे थे।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत डीआईजी से मिलकर की थी और न्याय की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ रसड़ा ने इसकी जांच की, जिसमें क्राइम इंस्पेक्टर को शुरुआती जांच में दोषी पाया गया। इसी आधार पर उन पर कार्रवाई की गई है। वहीं थानाध्यक्ष संजय शुक्ला पर भी पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच अभी जारी है। पुलिस विभाग में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है और आगे की जांच की जा रही है।

Also Click : Hardoi : युवती की फावड़े से काटकर हत्या, एकतरफा प्यार में आरोपी ने किया हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow