Sambhal : अंबेडकर जयंती पर एकता का संदेश: 'संविधान सर्वोपरि, नफरत की राजनीति नाकाम'

सुधीर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में कुछ ताकतें संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनुवादी सोच रखने वाले लोग दलित और मुस्लिम समाज को आपस में लड़ाकर समा

Apr 14, 2026 - 22:17
 0  19
Sambhal : अंबेडकर जयंती पर एकता का संदेश: 'संविधान सर्वोपरि, नफरत की राजनीति नाकाम'
Sambhal : अंबेडकर जयंती पर एकता का संदेश: 'संविधान सर्वोपरि, नफरत की राजनीति नाकाम'

Report : उवैस दानिश, सम्भल

भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने संविधान की रक्षा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

सुधीर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में कुछ ताकतें संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मनुवादी सोच रखने वाले लोग दलित और मुस्लिम समाज को आपस में लड़ाकर समाज में विभाजन पैदा करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब की विचारधारा को अपनाना ही इस शोभा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने बच्चों को शिक्षित करें और संविधान को धर्म से ऊपर मानें, ताकि समाज को बांटने वाली ताकतें नाकाम हो सकें।

वहीं सईद अख्तर इसराइली ने भी अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर में यह दिन उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकारों से अपील की कि संविधान के अनुसार ही शासन चलाया जाए और उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए।

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों से अपील की गई कि हर त्योहार और अवसर पर मिल-जुलकर रहें, जिससे देश, प्रदेश और समाज में खुशहाली बनी रहे।

Also Click : Hardoi : युवती की फावड़े से काटकर हत्या, एकतरफा प्यार में आरोपी ने किया हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow