Hardoi : संडीला में भव्य आंबेडकर शोभायात्रा का आयोजन, फूल बरसाकर हुआ स्वागत
नगर में जगह-जगह पर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। छोटा चौराहा पर हसन मक्की और सभासदों ने यात्रियों का अभिनंदन किया। किला मार्केट के पास पूर्व सभासद लताफत ने स्वागत किया, वहीं गल्ला मंडी के पास उत्तर प्र
Report : मुकेश सिंह
हरदोई के संडीला में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर नगर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा इमलियाबाग मैनचेस्टर मैदान से शुरू हुई और सदर बाजार होते हुए बेगमगंज पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान पूरा रास्ता जय भीम के नारों से गूंज उठा और लोगों में भारी उत्साह देखा गया।
नगर में जगह-जगह पर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। छोटा चौराहा पर हसन मक्की और सभासदों ने यात्रियों का अभिनंदन किया। किला मार्केट के पास पूर्व सभासद लताफत ने स्वागत किया, वहीं गल्ला मंडी के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश, शुभम गुप्ता और अनुराग त्रिपाठी ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम, उपाध्यक्ष बबलू कुमार, महामंत्री मनोज कुमार बौद्ध और कोषाध्यक्ष सरोज कुमार गौतम की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरे नगर में मेले जैसा माहौल बना रहा।
Also Click : Hardoi : युवती की फावड़े से काटकर हत्या, एकतरफा प्यार में आरोपी ने किया हमला
What's Your Reaction?









