Hardoi : हिया गांव में आंबेडकर जयंती पर उमड़ी भीड़, वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और संविधान बनाने में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप सिंह चौहान ने समाज में भा
Report : मुकेश सिंह
हरदोई के संडीला क्षेत्र के हिया गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और बाबा साहब को नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और संविधान बनाने में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप सिंह चौहान ने समाज में भाईचारे और शिक्षा की जरूरत पर बल दिया।
इस आयोजन की जिम्मेदारी डॉ. बिस्मिल्ल गौतम, कमलेश गौतम, नन्हे लाल, बेचेलाल वर्मा, महेंद्र और संतराम ने निभाई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान विश्वराज सिंह और मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलने और समाज में समानता व अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक रहने की बात कही। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
Also Click : Hardoi : युवती की फावड़े से काटकर हत्या, एकतरफा प्यार में आरोपी ने किया हमला
What's Your Reaction?









