Hardoi : सोम गांव में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के संघर्षों और उनके द्वारा समाज को दिए गए बराबरी के संदेश को याद किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हर किसी को आगे बढ़ने की सीख देता है और उनके दिखाए रास्ते पर च
Report : मुकेश सिंह
हरदोई के संडीला क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत सोम में अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हुए और बाबा साहब की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। जयंती के इस कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशियां बांटी।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के संघर्षों और उनके द्वारा समाज को दिए गए बराबरी के संदेश को याद किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हर किसी को आगे बढ़ने की सीख देता है और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। आयोजन में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिससे पूरे गांव में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। अंत में सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपने जीवन में उतारने और समाज की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लिया।
Also Click : Hardoi : युवती की फावड़े से काटकर हत्या, एकतरफा प्यार में आरोपी ने किया हमला
What's Your Reaction?









